HomeUncategorizedदिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे...

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से इसे लागू भी कर दिया है। अब 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा।

यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद की।

राज्य में महामारी के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शहर में प्रतिबंध बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह मीटिंग की थी।

इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी कोविड -19 की चौथी लहर से गुजर रही है।

वैसे सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

यह फैसला कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...