Homeझारखंडबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Published on

spot_img

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र तेजी से प्रबल चक्रवातीय तूफान ‘दाना’ में बदलने की ओर अग्रसर है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है और 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो जाएगा।

इसका असर झारखंड पर पड़ेगा, जहां 28 से 30 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान 28 अक्टूबर की रात को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा।

इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तूफान के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा।

झारखंड का मौसम और तापमान

शनिवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के असर से राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा।

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू, खरना आज

Chhath puja: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व छठ शनिवार से शुरू...

खबरें और भी हैं...