हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस का मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सरधानिया को पहले जेरूसलम में ट्रेस किया गया था, जहां से इंटरपोल की मदद से उसकी लोकेशन पुष्ट हुई। इसके बाद उसे ज्यूरिख में हिरासत में लिया गया और अब भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

सुनील सरधानिया पर कई गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील सरधानिया न केवल फाजिलपुरिया फायरिंग केस का मास्टरमाइंड है, बल्कि वह रोहित शौकीन हत्याकांड में भी शामिल रहा है। रोहित शौकीन, राहुल फाजिलपुरिया का करीबी दोस्त और प्रॉपर्टी डीलर था, जिसकी हत्या गुरुग्राम के सेक्टर 77 में एसपीआर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने की थी।

हत्या के बाद सरधानिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला गैंगवार और करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा था।

रोहित के दोस्त दीपक नांदल को भी मुख्य संदिग्ध माना गया, जिसके साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इस केस में पुलिस ने कई शूटरों को पहले ही गिरफ्तार किया था।

राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में हुई थी फायरिंग

कुछ महीने पहले गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उनकी कार पर दो राउंड गोलियां चलाई गई थीं।

तब गुरुग्राम पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और जांच में सुनील सरधानिया का नाम सामने आया था। नए खुलासों की उम्मीदसुनील सरधानिया की भारत वापसी के बाद फायरिंग और गैंगवार से जुड़े मामलों में नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लेगी और सीधे गुरुग्राम लाकर पूछताछ करेगी।

नए खुलासों की उम्मी

दसुनील सरधानिया की भारत वापसी के बाद फायरिंग और गैंगवार से जुड़े मामलों में नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लेगी और सीधे गुरुग्राम लाकर पूछताछ करेगी।

Share This Article