छात्रों पर सरकार की हिंसक कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन

संसद में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, डिंपल यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। जानिए छात्र मुद्दों को लेकर विपक्ष की मांग और बयान।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : छात्रों के ऊपर सरकार की ओर से हिंसक और कानूनी कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर डिंपल यादव ने कहा कि मोदी सरकार छात्र विरोधी भी है और झूठी भी – एजुकेशन सिस्टम को तो बर्बाद कर ही दिया, अब युवाओं पर हमला कर रही है, और अपने वादे से मुकर कर, उन्हें गिरफ्तार कर उनपर मुकदमे भी लगा रही है। हम देश के छात्रों के खिलाफ ये अत्याचार कतई नहीं होने देंगे – सरकार को छात्रों पर ये कार्रवाई रोकनी पड़ेगी और उनपर की गई हिंसा के असली गुनहगारों को सजा देनी पड़ेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।