
Sagarika Ghosh : तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने सोमवार को उच्च सदन में दिनभर के कामकाज को स्थगित करने की मांग करते हुए नोटिस दिया है, ताकि नीट मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से अत्यधिक बल प्रयोग के मामले पर तत्काल चर्चा करायी जा सके।
सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा महासचिव को रविवार को संबोधित अपने नोटिस में घोष ने कहा कि यह मामला “गंभीर राष्ट्रीय महत्व” का है, इसलिए सदन की सामान्य कार्यवाही स्थगित करके इस पर तत्काल चर्चा करायी जानी चाहिए।

