पुणे: पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को छावनी इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के सरकारी आवास पर हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



