Rajasthan News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर बीते मंगलवार को जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। बता दें, अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश थी। लेकिन, एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। ट्रेन के गुजरने बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। स्लीपर के अंदर लगा सरिया तक बाहर निकल गया और रेलवे लाइन के क्लिपर पटरी से अलग हो गए।

Rajasthan News: ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। गनीमत रही कि, ट्रेन के गुजरने के बाद हादसा हुआ। नहीं तो, कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। बताया जा रहा है कि, अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाया गया था। वहीं, घटना की सूचना पाकर श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। और मामले की जांच में जुट गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
Rajasthan News: घटना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और एफएसएल की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। इस घटना को लेकर एसपी हरि शंकर ने बताया कि हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल धमाके के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


