असम : गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ निशिकांत दुबे मंगलवार को असम में सिद्धपीठ मां कामाख्या के मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें परंपरागत रीति-रिवाज से मां की पूजा करवाई। पूजा के बाद श्री दुबे ने झारखंड और देशवासियों के कल्याण की कामना की।



