गिरिडीह : भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। वे गिरिडीह के झंडा मैदान से गांधी चौक तक निकाली गयी पदयात्रा में बोल रहे थे। डॉ संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह महानगर और ग्रामीण जिला की ओर से आयोजित ” लोकतंत्र बचाओ ,अराजकता हटाओ ” कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में पदयात्रा के माध्यम से आमजनमानस एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू देवी, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।




