बालूमाथ में तेज रफ्तार हाइवा ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

लातेहार के बालूमाथ-पांकी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बकरी चरा रहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र स्थित बनियों गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । हादसा मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। यहां बालुमाथ – पांकी सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बकरी चरा रही दो महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों की पहचान हीरामणि और कुलेश्वरी देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. दयानंद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में काफी आक्रोश है। उन्होंने बनिया गांव के पास पांकी-बालूमाथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने घायलों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की। उनका कहना है कि इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।