रांची : पलामू के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने वाली पुस्तक ‘पलामू के क्रांतिकारी’ का एक और नया संस्करण प्रकाशित हुआ है। इस पुस्तक के लेखक प्रभात मिश्रा हैं। वर्ष 2023 में प्रकाशित इस पुस्तक को पाठकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि प्रकाशन के अगले महीने ही इसका दूसरा संस्करण आ गया था और इसके बाद भी कई संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं।

लेखक प्रभात मिश्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इस पुस्तक के सफर और पाठकों से मिले प्यार को साझा किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस पुस्तक को स्वयं पढ़ें और अपने प्रियजनों को उपहार में दें। साथ ही स्कूल संचालकों से भी आग्रह किया है कि बच्चों को पुरस्कार के रूप में यह पुस्तक भेंट करें, ताकि नई पीढ़ी पलामू के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को जान सके।

यह पुस्तक रांची, पटना और दिल्ली में प्रभात प्रकाशन के शोरूम में उपलब्ध है। पुस्तक को ऑनलाइन खरीदने का लिंक भी कमेंट बॉक्स में दिया गया है। हमारी अपील है कि अधिक से अधिक लोग ‘पलामू के क्रांतिकारी’ पुस्तक खरीदें और पढ़ें। अपने क्षेत्र के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को जानें और इस ऐतिहासिक धरोहर को दूसरों तक भी पहुंचाएं।


