सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला जिले के चांडिल स्थित अपने ननिहाल पहुंचे। मुख्यमंत्री रुचाप के धातकीडीह स्थित अपने मामा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक परंपरा के अनुसार रस्म अदायगी की। मुख्यमंत्री के ननिहाल पहुंचने को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ उन्होंने पारिवारिक परंपरा निभाई।



