रांची : आजसू पार्टी की रांची जिला स्तरीय बैठक बुधवार 4 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे से पार्टी के प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित रहेंगे। बैठक में रांची जिला कमिटी, रांची जिला के सभी केंद्रीय कमिटी सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यगण, सभी प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखियागण, रांची महानगर के सभी सदस्य, प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव, जोन कमिटी के अध्यक्ष और सचिव तथा आजसू पार्टी की सभी अनुषंगी इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं।



