बोकारो : जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में टी-मोड़ से डुमरा जाने वाली हीरक रोड पर कार और बाइक के बीच मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार शेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शेखर सिंह को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि कार चालक जयदेव कोरी टीडीसी कंपनी के कर्मचारी हैं और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।



