रघुवर दास ने देवघर में की मां काली और भगवान शिव की पूजा-अर्चना

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने देवघर दौरे के दौरान सारठ के पाथरूल माता काली मंदिर और मधुपुर के बाबा नायक धाम में पूजा-अर्चना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास देवघर के दौरे पर हैं। दौरे के क्रम में उन्होंने मंगलवार को प्रसिद्ध पाथरूल माता काली मंदिर, सारठ और मधुपुर गुंजोबारी प्रसिद्ध बाबा नायक धाम में मां काली और भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान रघुवर दास ने झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग शामिल उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।