Ranchi News: छठ घाटों पर जगह कब्जाने का खेल शुरू, ₹500-1500 तक में बिक रही जगह

News Aroma Desk
3 Min Read
Ranchi News: छठ घाटों पर जगह कब्जाने का खेल शुरू, ₹500-1500 तक में बिक रही जगह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: छठ महापर्व नजदीक हैं, ऐसे रांची के प्रमुख छठ घाटों पर जगह कब्जाने का खेल अभी से ही शुरू हो गया है। घाटों पर अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए लोग अभी से ही घाटों के किनारे और सीढ़ियों पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर अवैध कब्जा जमा रहें है। इनमें अधिकतर वह लोग शामिल है, जो पहले खुद छठ घाटों पर जगह घेर लेते हैं और बाद में श्रद्धालुओं को 500 से 1500 रुपये तक में वही जगह बेचते हैं। इससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होती है परेशानी

पिछले साल भी शहर के कई प्रमुख छठ घाटों पर इसी तरह जगह घेरने और छठ के दौरान वही जगह बेचने की शिकायतें सामने आई थीं। आस्था के महापर्व में घाटों पर अच्छा और बेहतर जगह पाने के लिए श्रद्धालुओं को मजबूरी में ज्यादा पैसे देकर जगह खरीदना पड़ता है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घाटों पर उचित स्थान नहीं मिलता।

Ranchi News: उक्त लोगों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का अवैध कब्जा आम श्रद्धालुओं के अधिकारों का हनन है। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ कहा है कि किसी भी छठ घाट पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर अवैध बुकिंग किया जाता है तो, यह बर्दाशत नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत उक्त लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की आम नागरिकों से अपील

Ranchi News: वहीं नगर निगम की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि घाटों पर कोई व्यक्ति अवैध रूप से जगह घेरता है या पैसे लेकर जगह बेचने की कोशिश करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें। निगम का मानना है कि यह घाट सार्वजनिक स्थल हैं और सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से पूजा करने का अवसर मिलना चाहिए।

 

Share This Article