Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

News Aroma Desk
2 Min Read
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर ट्रेन के साथ बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोमो से आसनसोल जानेवाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले गलत ट्रैक पर चली गई। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकी भी नहीं थी और सारे यात्री रेलवे ट्रैक पर ही उतरने लगें। चालक की तत्परता ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Dhanbad News: गलत प्वाइंट सेटिंग रहा वजह

घटना के बाद ट्रेन को पीछे ले जाया गया और फिर ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लाया गया। जिस वजह से ट्रेन अपने तय समय से देरी से पहुंची। बता दें, गोमो-आसनसोल मेमू को धनबाद सुबह 7:54 में पहुंचना था, लेकिन यह 8:32 बजे धनबाद स्टेशन पहुंची। इसके बाद सुबह 8:41 बजे रवाना की गई। जानकारी के मुताबिक, गलत प्वाइंट सेटिंग के वजह से ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने के बदले प्लेटफॉर्म एक और दो के बीच स्थित नॉन-प्लेटफॉर्म ट्रैक पर बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो हुआ वायरल

वहीं, सोशल मीडिया पर धनबाद स्टेशन से पहले गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन के खड़े रहने और यात्रियों के रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article