JAC Exam Form 2027: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरुरी खबर है। JAC ने परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरु हो रही है, छात्र बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकतें है। साथ ही, छात्र विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

छात्र परीक्षा फॉर्म भरते समय ध्यान रखें। नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर या फोटो में हुई छोटी-सी गलती भी परीक्षा के वक्त परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले बोर्ड के जरूरी निर्देशों को समझना बहुत जरूरी है।

JAC Exam Form 2027: जानें आवेदन की अहम तारीखें
JAC के द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक,
- फॉर्म भरने की शुरुआत होगी: 12 नवंबर 2026
- बिना अतिरिक्त शुल्क अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026
बोर्ड ने नियमित और पूर्ववर्ती छात्रों के लिए जारी किया है अलग फॉर्म
जैक बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों के लिए अलग-अलग फॉर्म उपलब्ध कराए हैं। नियमित और निजी छात्रों के साथ ही पूर्ववर्ती यानी पहले परीक्षा दे चुके कुछ छात्रों के लिए भी अलग फॉर्म जारी किया गया हैं। छात्र JAC की अधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के डाउनलोड और वेब नोटिस सेक्शन में अपनी श्रेणी के मुताबिक फॉर्म को देख सकते हैं।
JAC Exam Form 2027: छात्र फॉर्म भरते समय इन बातों पर ध्यान दें
JAC द्वारा छात्रों को परीक्षा फॉर्म में जानकारी भरने से पहले कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मैट्रिक के छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण कक्षा 9वीं की मार्कशीट और इंटर के छात्र अपने रजिस्ट्रेशन या एडमिशन कार्ड से व्यक्तिगत जानकारी का मिलान करें। बोर्ड के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित बॉक्स के अंदर ही होने चाहिए।
फॉर्म जमा होने के बाद उसमें कोई भी सुधार नहीं किया जा सकता
छात्रों को फॉर्म भरने के बाद स्कूल से अपनी चेकलिस्ट की प्रिंट कॉपी लेकर सभी जानकारियां का मिलान करने की सलाह दी गई है। और फॉर्म में अगर एक भी गलती पाई जाती है तो, तुरंत स्कूल या कॉलेज को बताएं। सबसे अहम बात यह है कि, फॉर्म जमा होने के बाद उसमें कोई भी सुधार नहीं किया जा सकता है। इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें। रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे महत्वपूर्ण जानकारियां भरते समय भी सावधानी बरतें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख के इंतजार मेंं न रहें और समय रहते हीआवेदन पूरा कर लें। साथ ही, फॉर्म भरने से पहले JAC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में दिए गए सभी निर्देश जरूर पढ़ें।


