Jharkhand News: गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, फिर…

News Aroma Desk
1 Min Read
Jharkhand News: गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, फिर...
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: चंदवा में उस वक्त हड़कंप मच गया, मंगलवार सुबह एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गई। दरअसल, चेतर पंचायत अंतर्गत आन गांव में राम केवल उरांव के घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे उनके घर के आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो, एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Jharkhand News: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Jharkhand News: बताया जा रहा है कि, राम केवल उरांव मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिल कराकर घर पहुंचें तो सिलेंडर में से गैस लीकेज कर रहा था। तभी वह उसकी जांच करने लगे, और इसी दौरान अचानक आग लग गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सतर्कता से समय पर आग पर काबू पा लिया गया। और बड़ा हादसा टल गया।

Share This Article