गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारसनाथ और निमियाघाट रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को पोल संख्या 312/18 के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना एक स्थानीय ग्रामीण पारसनाथ ने स्टेशन मास्टर, गोमो जीआरपी और निमियाघाट थाना को जानकारी दी गई।

जीआरपी के आरक्षी जेएल चौधरी और निमियाघाट थाना के एएसआई अशोक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

मृतक की पहचान रोशनाटुंडा पंचायत के चकरबरई निवासी प्रीतम सिंह (60) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में किसी ट्रेन के चपेट में आने से हादसा हो गया।

Share This Article