Homeक्राइमहजारीबाग में अर्धनग्न अवस्था में मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, माथे...

हजारीबाग में अर्धनग्न अवस्था में मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, माथे पर मिले चोट के निशान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के मायापुर के कंदापहरी जंगल (Kandapahari Forest) में एक आदिवासी किशोरी का अर्धनग्न शव (Naked Body) मिला है। शव (Dead Body) के मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने अर्धनग्न शव की पहचान गांव के किशन टुडू की सुपुत्री 17 वर्षीय फूलमती कुमारी के रूप में की।

जेरूवाडीह के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग प्रतिदिन की तरह जानवर को चराने के लिए कंदापहरी की जगंल की ओर गए थे।

उन्होंने वहां एक लड़की के शव को अर्धनग्न अवस्था (Half Naked) में देखा, जिसके माथे पर चोट के निशान भी थे। वे सभी डरते-सहमते वहां से भागे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सभी ग्रामीण शव के पास पहुंचे और गांव वालों ने शव की पहचान की और मृतका की मां को इसकी सूचना दी।

थाना प्रभारी ने किशोरी अर्धनग्न अवस्था से किया इनकार

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के कमर के नीचे का कपड़ा उसके शरीर पर नहीं था। पैर में चप्पल पहने हुई थी और माथे से काफी खून बह रहा था।

ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने धारदार हथियार से उसके माथे पर वार किया हो। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने नाबालिग के अर्धनग्न अवस्था की बात से इनकार किया है।

उन्होंने कहा की उसकी मां चांदमुनी देवी ने बताया कि बेटी ने फ्रॉक और नीचे पैंटी ही पहनी ही हुई थी। मृतका ने कल दिन में भी यही कपड़े पहने थे।

पुलिस ने बताया कि किसी ने उसके माथे पर पीछे से कोई कुल्हाड़ी वगैरह से वार किया, जिससे वह औंधे मुंह गिर गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजा है, जिसके बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

किसी लड़के से बात किया करती थी किशोरी

बताते चलें कि किशोरी अपनी मां चांदमुनी और 5 वर्षीय भतीजी के साथ रहती थी। पिताजी किशुन टुडू दो दिन पूर्व रोजगार के लिए पुणे गए थे। बड़ा भाई भी बाहर ही काम करता है। भाभी अपने मायके में है।

उसकी मां चांदमुनी ने बताया कि रात को बेटी ने सभी के लिए खाना बनाया और सबको खिलाने के बाद खुद भी भोजना किया। फिर लगभग 9 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई।

वह अकेले अलग कमरे में सोती थी। बताया गया कि वह किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। लड़का आंगो थाना क्षेत्र के बेला गांव (Bela Village) का रहने वाला है।

कुछ लोगों ने बताया कि एक बार वह माथे पर सिंदूर भी लगाकर घर आई थी। घरवालों ने डांट फटकार कर उसे साफ करवा दिया था। और अब उसकी किसी और से शादी होनेवाली थी।

14 वर्षीय चचेरी बहन की भी हुई थी हत्या

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक एक साल पहले मृतका की 14 वर्षीय चचेरी बहन सूरजमुनी कुमारी की फांसी लगाकर मौत हुई है।

उसकी मौत पर भी कुछ लोग हत्या तो कुछ आत्महत्या (Suicide) की बातें कर रहे थे। लेकिन इसकी जांच नहीं हुई जिसके कारण यह साफ नहीं हो पाया कि वह हत्या थी या फिर सिर्फ आत्महत्या।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...