Latest Newsझारखंडश्रीलंका में जेल तोड़ने के प्रयास में मरने वालों की संख्या 8...

श्रीलंका में जेल तोड़ने के प्रयास में मरने वालों की संख्या 8 हुई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित महारा में अधिकतम सुरक्षा वाले जेल से भागने की कोशिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अजित रोहाना ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मरने वाले सभी लोग कैदी थे।

वहीं घायलों में जेल के गार्ड भी शामिल थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

रोहाना ने कहा कि रविवार दोपहर को जेल परिसर के भीतर गंभीर अशांति फैल गई।

इसी दौरान कैदियों के एक बड़े समूह ने अपने सेल को तोड़ दिया और भागने के प्रयास में जेल के मुख्य द्वार की ओर भागे।

जेल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक कैदी की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कैदी जेल के भीतर कोरोनावायरस के प्रसार के खिलाफ विरोध कर रहे थे और इसलिए रिहा होना चाहते थे।

जेल के अधिकारियों ने कहा कि महारा जेल के भीतर करीब 180 कैदी वायरस से संक्रमित थे और उन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया गया था।

जेल में करीब 2,500 कैदी हैं।

रोहाना ने कहा कि जेल परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स तैनात कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा, कैदियों ने रविवार शाम को जेल परिसर के भीतर आग लगा दी। सोमवार तड़के पूरी तरह से धमाका हो गया।

सोमवार सुबह तक पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे थे।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि देश की पांच जेलों में से एक महारा जेल भी है, जहां कैदियों और जेल प्रहरियों में कोविड-19 के पॉजीटिव मामले सामने आए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हाल फिलहाल में देश की पांच जेलों में से 1,000 से अधिक कैदी कोविड से संक्रमित हुए हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...