Latest Newsझारखंडपलामू भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने...

पलामू भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने का निर्णय, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu BJP candidate VD Ram: पलामू लोकसभा सीट (Palamu Lok Sabha seat) पर BJP के प्रत्याशी और सांसद VD राम के जाति प्रमाण पत्र वैधता के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड क्रांति मंच (Jharkhand Kranti Manch) के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार को एक होटल में प्रेस को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी।

शत्रु ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा क्षेत्र से BJP के घोषित बाहरी प्रत्याशी बीडी राम के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की झारखंड राज्य में कथित वैधता के खिलाफ अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर चुनौती दी जाएगी। झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के. रवि कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

शत्रु ने कहा कि यदि उनका जाति प्रमाण पत्र बिहार से निर्गत हुआ है तो उसके आधार पर झारखंड में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य से लेकर जिला पार्षद तक बनना असंभव है।

यदि उन्होंने झारखंड के किसी स्थान से जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, तो बिना डोमिसाइल के यह कैसे मान्य हो सकता है? क्यों नहीं जाति निर्धारण समिति को इस पर विचार करना चाहिए?

इस संदर्भ में उन्होंने Supreme Court में 2013 में दायर अपील सं. 8425 रंजना कुमारी बनाम उत्तराखंड सरकार एवं अन्य के दो सदस्यीय खंडपीठ के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति का कोई आप्रवासी भले ही अपने मूल राज्य में SC-ST में आता हो लेकिन अप्रवासी राज्य में उसी जाति के होने या शादी करने के बावजूद भी वह SC-ST आरक्षण का हकदार नहीं होगा।

शत्रु ने कहा कि Supreme Court का यह आदेश सरकारी नौकरियों व पंचायत-नगर निकाय के चुनावों में प्रभावी रूप से मान्य है तो इसका अनुपालन राज्य विधानसभाओं व लोकसभा के चुनाव में क्यों नहीं सुनिश्चित किया जाना चाहिए?

उन्होंने कहा है कि इसी तरह के एक मामले में महाराष्ट्र राज्य के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रामटेक लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि बर्वे का जाति प्रमाण पत्र चुनाव आयोग ने इसी आधार पर रद्द कर दिया है। क्योंकि, जाति वैधता सत्यापन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को जाली करार दिया था।

इस मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम, केन्द्रीय सचिव निर्मला कुमारी, आईटी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष मो. कलीम अंसारी, पलामू जिलाध्यक्ष सह केन्द्रीय कमेटी सदस्य विजय राम, ओमप्रकाश साव आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...