दिल्ली और मुंबई में सर्दी के मौसम में हो रहा गर्मी का एहसास, तापमान पहुंचा…

News Update
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi and Mumbai And Temperature: मौजूदा साल में सर्दी के मौसम (Winter Season) ने दिल्ली में देर से दस्तक दी है, जबकि मुंबई में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचकर दिसंबर में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इस तरह इस सर्दी के मौसम में लोग गर्मियों वाले दिनों का एहसास कर रहे हैं।

मुंबई में 4 दिसंबर को 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो कि 16 साल में सबसे उच्चतम था। वहीं, दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कुछ अधिक है। बावजूद इसके देश की राजधानी में सर्दी धीमे-धीमे आ रही है।

मुंबई में इस बार दिसंबर में असमान गर्मी देखने को मिली है। 29 नवंबर को मुंबई का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था, जो आठ सालों में सबसे कम था। 5 दिसंबर को कोलाबा में 25.8 डिग्री और सांताक्रूज में 25.5 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वैसे मौसम विभाग का तो यही कहना है कि यह तापमान बदलाव साइक्लोन फेंगल (Cyclone Fengal) के प्रभाव से हो रहा है।

बारिश के बाद दिल्ली में सर्दी का असर दिखने की उम्मीद

जहां तक दिल्ली की बात है तो दिसंबर की सर्दी इस बार आलस में डूबी हुई नजर आ रही है। इस बार पारा सामान्य से ऊपर रह सकता है, और सर्दी की बजाय गर्मी का अहसास हो रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में दिसंबर का महीना गर्म रहेगा, क्योंकि इस बार उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इस मौसम परिवर्तन के कारण, नवंबर में पारा सामान्य से ऊपर रहा, और दिसंबर में भी ऐसा ही होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों (Weather Experts) के अनुसार, 10 दिसंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जो दिल्ली में भी तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है।

बारिश के बाद दिल्ली में सर्दी का असर दिखने की उम्मीद है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। बहरहाल इस बार दिल्ली में सर्दी का माहौल पहले जैसी तीव्रता से महसूस नहीं हो रहा है, जबकि मुंबई में असमान गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर फिर से महसूस हो सकता है।

Share This Article