दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में 21 सितंबर को शपथ लेंगी आतिशी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Atishi will take oath as the new Chief Minister of Delhi: दिल्ली में 21 सितंबर यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शनिवार को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

वहीं आतिशी के साथ मंत्रिमंडल के साथी भी शपथ लेंगे। बताते चलें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के साथ ही 21 सितंबर को नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है।

आतिशी को मिलेगी Z कैटिगरी की सुरक्षा

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में आतिशी के सुरक्षा घेरे पर फैसला लिया जाएगा।

मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के सीएम को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।

Share This Article