Latest Newsक्राइमदेवघर में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अशिवनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में फिर साइबर आरोपित सक्रिय हो रहे हैं।

इस पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन हुआ।

टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा गांव तथा सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदना गांव में छापेमारी कर कुल 09 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपितों में अनिल मंडल, क्रांति कुमार, प्रवीण कुमार, प्रभाकर मंडल, मन्नू यादव, अजित कुमार, दिनेश कुमार, संतोष मंडल, शुभम कुमार मंडल शामिल हैं। इनमें दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शुभम कुमार मंडल पर एक लाख पांच हजार रुपये ठगी का आरोप हैं।

इस संदर्भ में पीड़ित गंगाधर रजक निवासी चकरमा मोहनपुर ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी थी।

एक अन्य आरोपित प्रभाकर मंडल भी साइबर थाना कांड संख्या 38/2020 का नामजद आरोपित हैं और अभी वह जमानत पर बाहर है। अन्य आरोपितों के इतिहास के बारे में जांच की जा रही हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...