देवघर में सनसनी: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक का माहौल

देवघर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में शोक और मातम का माहौल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sensation in Deoghar : देवघर जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र स्थित सरपत्ता गांव में एक युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही बुढ़ैई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से संबंध था, लेकिन परिवार और समाज इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।

हालांकि, पुलिस ने अब तक आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।