Latest Newsझारखंडरांची शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम में...

रांची शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम में दंडाधिकारी और पुलिस बल की हुई प्रतिनियुक्ति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची शहर में बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला मुख्यालय में स्थापित जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों-कर्मियों को शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 505 में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और कार्यपालक दंडाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को उनके कार्य और दायित्व के बारे में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर सौरभ की ओर से विस्तार से जानकारी दी गई।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा ने कहा कि आपको छोटी बड़ी कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो इसकी जानकारी फौरन वरीय पदाधिकारियों को दें।

उन्होंने कहा कि समय पर सूचना दें ताकि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़े।

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही, मिसकम्युनिकेशन न हो इसकी जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों की है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कंपोजिट कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों- कर्मियों को कंट्रोल रूम के सेट अप की पूरी जानकारी दी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...