रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पत्नी संग डाला वोट, बोले-लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नगर निगम (नगर पालिका आम निर्वाचन 2026) के मतदान के दौरान सोमवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने एक जागरूक नागरिक की तरह अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ डोरंडा स्थित सेठ सीताराम विजय वर्गीय उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता के हाथ में है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने मत का प्रयोग जरूर करें और रांची के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। उपायुक्त का आम नागरिक की तरह मतदान करने पहुंचना कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।