Latest NewsझारखंडDGP का रांची SSP और SP को निर्देश, आम जनता...

DGP का रांची SSP और SP को निर्देश, आम जनता…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DGP’s instructions to Ranchi SSP and SP: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता (Anurag Gupta) ने सभी जिलों के SSP और SP को उनके अधीन थानों में समय पर FIR दर्ज करने और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया है। DGP ने आम जनता के प्रति पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

DGP ने साइबर अपराध, ST-SC, ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला अपराध (Human Trafficking and Crime against Women) से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाने में ही FIR दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किये जाने के लिए निर्देश दिया है।

उन्होंने किसी भी पीड़ित महिला के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाने में FIR दर्ज किये जाने के लिए निर्देश दिया है।

साथ ही सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि यदि थाना प्रभारियों के जरिये आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों (IG, DIG, SP) के पास दर्ज करा सकें।

DGP ने स्पेशल ब्रांच को दिया निर्देश 

DGP ने पुलिस अधीक्षक और क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को भ्रमण के दौरान थानेदारों और थाने पर पदस्थापित मुंशी और अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया।

DGP ने इस संबंध में CID के IG और स्पेशल ब्रांच (Special Branch) को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में उनके इकाई से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दें कि वे जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखें। यदि इस तरह कोई दृष्टांत प्रकाश में आता है तो यथाशीघ्र वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे, ताकि उनके स्तर से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...