CM हेमंत सोरेन के हैलीपेड पर लैंड कर गया DGP नीरज सिन्हा का हेलीकॉप्टर

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले में आज शुक्रवार को हुई बड़ी प्रशासनिक चूक (Administrative Error) से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल JAP 4 ग्राउंड में CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के लिए बनाये गये हैलीपेड (Helipad) पर आज DGP नीरज सिन्हा का हेलीकॉप्टर लैंड कर गया।

जबकि DGP के हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन में हैलीपेड बनाया गया था। JAP ग्राउंड में पुलिस अधिकारी DGP के काफिले का इंतज़ार कर रहे थे।

CM हेमंत सोरेन के हैलीपेड पर लैंड कर गया DGP नीरज सिन्हा का हेलीकॉप्टर- DGP Neeraj Sinha's helicopter lands on CM Hemant Soren's helipad

हालात का अंदाज़ा होते ही DGP का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के लिए उड़ान भरा

लेकिन जैसे ही DGP का हैलीकॉप्टर (Helicopter) लैंड किया तो अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आया। तमाम अधिकारियों के फोन की ‘घंटी’ बजनी शुरू हो गई।

जैसे ही DGP को हालात का अंदाज़ा हुआ, उनके हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइन के लिए उड़ान भर ली। मामले पर कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

लेकिन DGP के हेलीकॉप्टर का भटक जाना बड़ी चूक है। दरअसल JAP-4 में पासिंग आउट परेड में CM हेमंत सोरेन और DGP नीरज सिन्हा मुख्य अतिथि हैं।

Share This Article