Amazon के कर्मचारी को गोली मार पैसों से भरा बैग ले भागे अपराधी, कर्मचारी रिम्स रेफर

घायल कर्मचारी सिंदरी निवासी मुकुल कुमार मिश्रा बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 अपराधी बाइक पर सवार थे। इसके बाद अपराधियों ने कर्मचारी पर गोली चला दी और रूपों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amazon employee referred to RIMS: धनबाद जिले के टाटा जामाडोभा के निकट पाथरडीह थानांतर्गत B Type के पास अपराधियों ने रविवार की सुबह के Amazon रिकवरी एजेंट को गोली मारकर रूपों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कर्मियों ने दावा किया है कि बैग में 8 से 9 लाख रुपये थे।

घायल कर्मचारी सिंदरी निवासी मुकुल कुमार मिश्रा बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 अपराधी बाइक पर सवार थे। इसके बाद अपराधियों ने कर्मचारी पर गोली चला दी और रूपों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलावस्था में मुकुल को SNMMCH लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में ASI विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article