Homeझारखंडधनबाद डकैती : गलत संगत में फंस कर अपराध की दुनिया में...

धनबाद डकैती : गलत संगत में फंस कर अपराध की दुनिया में पहुंचा था शुभम

Published on

spot_img

धनबाद: अभिभावक कितना भी अपने बच्चों पर पैसा खर्च करके उसे अफसर, डॉक्टर या इंजीनियर (Doctor or Engineer) बनाने का सपना देख ले, लेकिन जब तब उस पर वह पूरी तरह से नजर नहीं रखेगा, तब तक बच्चा सही राह नहीं पकड़ सकता।

कई बाद उसके गलत रास्ते पर जाने का भी खतरा बना रहता है। ऐसा ही मामला दो दिन पहले धनबाद में मुथूट फिनकॉर्प (Muthoot Fincorp) में लूटपाट के दौरान सामने आया है। इस डकैती में मारा गया भूली निवासी युवक शुभम गलत संगत में ही फंसकर आज दुनिया में नहीं है।

अधिक उम्र वाले लोगों से हो गई थी जान-पहचान

डीएवी कुसुंडा (DAV Kusunda) से 10वीं की पढ़ाई के बाद शुभम की जान-पहचान अपने से अधिक उम्र वाले भूली के कुछ बिगड़ैल युवकों के साथ हुई।

यहीं से पहले नशाखोरी और बाद में डकैती जैसे बड़े अपराध में वह शामिल हो गया। भूली के बी-ब्लॉक में रहनेवाले शुभम की जान-पहचान जिम में Practice करने के दौरान कुछ युवकों के साथ हुई। यहां से शुभम गलत रास्ते पर चल पड़ा।

महंगी बाइक और सेलफोन का आशिक था शुभम

शुभम ने अपने फेसबुक प्रोफाइल (Facebook Profile) में अपनी High Speed Bike और सेलफोन की तस्वीर पोस्ट की है। रेसिंग बाइक (Racing Bike) पर बैठकर शुभम ने कई तस्वीर अपनी फेसबुक में डाली है।

कम उम्र में सभी सुविधाएं मिलने की वजह से ही शुभम ने गलत राह पकड़ ली और इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने भी पहुंच गया था।

शराब से गांजा तक फूंकने लगा था शुभम

शाम ढलने के बाद भूली ई-ब्लॉक और धारजोरी बस्ती के समीप एक घर में शुभम अपने दोस्तों के साथ बैठने लगा। भूली के एक मटन शॉप (Mutton Shop) के पीछे मुहल्ले में शुभम अपना अधिकतर समय गुजारने लगा।

अपनी उम्र से काफी बड़े लोगों के साथ शुभम का उठना-बैठना शुरू हो गया। वहां शराब से लेकर गांजा फूंकने की Training शुभम को मिलनी शुरू हो गई।

यही संगत ने धीरे-धीरे शुभम को गलत रास्ते पर पहुंचा दिया। बैंक मोड़ की घटना के बाद पुलिस अब भूली में रहने वाले शुभम के दोस्तों की तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...