HomeUncategorizedधनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान,...

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में…

Published on

spot_img

Dhanteras Purchase According to Colour : धनतेरस का फेस्टिवल (Dhanteras festival) 10 नवंबर यानी कल मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरी (Lord Dhanvantari) का जन्म हुआ था। धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन आप अपने लकी कलर के अनुसार सामान खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

मेष

मेष राशि (Aries) का स्वामी मंगल ग्रह है। मेष राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

यह रंग मेष राशि के लोगों को कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। अगर धनतेरस पर कुछ खरीदना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें ही खरीदें।

वृषभ

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद माना गया है। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम होता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

सफेद रंग इस राशि के लोगों को सुख-शांति प्रदान करता है। इस धनतेरस आप सफेद रंग का कोई सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन

इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है। यह रंग बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए यह रंग शुभ फलदायक है।

कर्क

कर्क राशि (Cancer zodiac sign) का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है। इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

धनतेरस पर कर्क राशि वालों को भी सफेद रंग का सामान खरीदना चाहिए।

सिंह

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

इस राशि के लोगों को धनतेरस पर इन्हीं रंग की चीजें खरीदनी चाहिए।

कन्या

कन्या राशि (Virgo sun sign) का शुभ रंग गहरा हरा है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम माना जाता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

नीला रंग कन्या राशि वालों के जीवन को सुखमय बनाता है, इसलिए कन्या राशि वालों को धनतेरस पर हरे रंग की चीज खरीदनी चाहिए।

तुला

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

इस रंग को धारण करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष आता है। तुला राशि (Libra) के लोगों के लिए यह दो रंग शुभ माने जाते हैं।

वृश्चिक

इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग बहुत शुभ माना गया है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

वृश्चिक राशि (Scorpio) के लिए इस शुभ रंग का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस के दिन इसी रंग का सामान खरीदना चाहिए।

धनु

इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। इस राशि के लोगों को पीले रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

इससे धनु राशि (Sagittarius) के लोगों को बहुत लाभ होता है। यह रंग मन में सुख और शांति का एहसास कराता है। इसलिए धनु राशि के लोगों को पीले रंग की चीजें खरीदनी चाहिए।

मकर

इस राशि का स्वामी शनि होता है। शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग मुख्यता काला या गहरा नीला माना गया है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

मैरुन रंग (Maroon color) भी मकर राशि के लोगों के लिए उत्तम है। मकर राशि को चीजें खरीदने में इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन

इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति का शुभ रंग पीला। इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग (Yellow Colour) बहुत लाभकारी होता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आया आएगा। इसलिए धनतेरस पर आपको इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कुंभ

इस राशि का स्वामी भी शनि है। इसलिए इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला (Black or Dark Blue) माना जाता है।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार लकी कलर के साथ खरीदिए सामान, भाग्य में… - On Dhanteras, buy goods with lucky color according to your zodiac sign, luck will bring you…

इन रंगों के प्रयोग से कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों को बहुत लाभ होता है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...