
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी को देखनी चाहिए। गत 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। रजनीकांत ने आदित्य धर को ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ बताया और फिल्म को शानदार करार दिया। रजनीकांत सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, धुरंधर 2 क्या फिल्म है… आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप! रणवीर और पूरी कास्ट-क्रू को खूब सारी बधाई। हर इंडियन को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, जय हिंद।
आदित्य ने कहानी, एक्शन और ड्रामे का संतुलन बनाया
फिल्म की सफलता ने साउथ और नॉर्थ दोनों बाज़ारों में दर्शकों का ध्यान खींचा है। आलोचकों का मानना है कि आदित्य धर ने कहानी, एक्शन और ड्रामे का ऐसा संतुलन बनाया है, जिसने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है।‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के साथ ही आदित्य धर की चर्चा पूरे इंडियन सिनेमा में हो रही है।
फिल्म ने अबतक 800 करोड़ रुपए कमाए
आपको बता दें कि, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) ने मार्च 2026 में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। शुरुआती 4-5 दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹750 करोड़ से ₹800 करोड़ से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में नेट 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
