अवैध विस्फोटक से तालाब खोदना पड़ा महंगा, JMM नेता समेत दो को पुलिस ने…

बताया जा रहा है कि अर्जुन रवानी के साथ विस्फोटक के आपूर्तिकर्ता मो. शमशेर ने जब विस्फोट किया तो इसकी आवाज से करीब आधा किलोमीटर का एरिया थर्रा उठा।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: हर काम के होने या करने का एक तरीका होता है। पहाड़ को उड़ाना या काटना और तालाब को खोदना दोनों एक ही जैसा काम नहीं है।

अवैध विस्फोटक पदार्थ (Illegal Explosives) से तालाब खोदना महंगा पड़ा।

इसके आरोप में गिरिडीह जिले (Giridih) में पचंबा थाना (Pachamba Police Station) पुलिस ने सोमवार को झामुमो नेता व पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी और उसके साथी मुकेश राय को अरेस्ट कर लिया है।

विस्फोट का आधा किलो मीटर एरिया पर दिखा असर

बताया जा रहा है कि अर्जुन रवानी के साथ विस्फोटक के आपूर्तिकर्ता मो. शमशेर ने जब विस्फोट किया तो इसकी आवाज से करीब आधा किलोमीटर का एरिया थर्रा उठा।

आवाज सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण बाहर निकल आए। जब सच्चाई की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

इस पर पूर्व मुखिया के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस के आने के पहले मारपीट करने वाले लोग और विस्फोटक की आपूर्ति करने वाला शमशेर वहां से भाग निकले।

इसकी पुष्टि DSP संजय राणा ने की है। पुलिस मारपीट के आरोपियों और विस्फोटक आपूर्तिकर्ता की खोज कर रही है।

Share This Article