
नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) अपने सामाजिक न्याय के दायित्व को व्यवस्थित रूप से कमजोर कर रहा है।उन्होंने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के नामांकन में 25 प्रतिशत की गिरावट, आरक्षित श्रेणी के संकाय पदों में भर्ती में अनियमितताओं और कुलपति की कथित टिप्पणियों का हवाला भी दिया।
