नाबालिग के अपहरण मामले में डोरंडा पुलिस की कार्रवाई, खूंटी से युवक गिरफ्तार

News Post
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police arrest youth in minor’s abduction case : डोरंडा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में खूंटी शहर से 23 वर्षीय बादल लोहरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।

बादल लोहरा टाटीसिलवे का निवासी है, और लड़की भी उसी क्षेत्र की रहने वाली है। अपहरण से पहले लड़की अपनी बुआ के साथ डोरंडा में रह रही थी।

लड़की की मां की शिकायत पर डोरंडा थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

डोरंडा पुलिस ने खूंटी में छापेमारी कर बादल लोहरा को हिरासत में लिया और लड़की को सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले की आगे की जांच जारी है। लड़की को उसके परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है।

Share This Article