
डीपीएस बोकारो में नये सत्र का शुभारंभ
बोकारो : डीपीएस बोकारो स्कूल में गुरुवार को नये सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एएस गंगवार ने कहा कि हर प्रगति की शुरूआत एक छोटे कदम से होती है। मीलों लंबी यात्रा की शुरूआत भी एक कदम से होती है। किसी भी राही को अपने मार्ग में आनेवाली मुश्किलों और चुनौतियों से नहीं घबराना चाहिए वरन डटकर उसका सामना करना चाहिए। चुनौतियां आपको दक्ष बनाने के लिए आती हैं वहीं असफलता ही खुद में सुधार लाने पर और अपनी कमियों को दूर करने पर सफलता की जननी बनती है। हर विद्यार्थी को याद रखना चाहिए कि सफलता कितनी भी बड़ी क्यों न हो स्थायी नहीं होती और असफलता भी हमारा भाग्य निर्धारित नहीं करती। मजबूत इरादों के साथ सोच-समझकर उठाया गया कदम किसी के भी बेहतर भविष्य की नींव रखता है।

इस मौके पर स्कूल की ओर से स्वाधीनता से समृद्धि विषय पर वार्षिक प्लानर लांच किया गया। इस मौके पर स्कूल में एक स्पेशल एसेंबली का भी आयोजन किया गया जिसमें क्लास सिक्स के बच्चों ने फैशन शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
