
रांची : शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। मंगलवार को ये बातें डीपीएस रांची की प्रिंसिपल डॉ जया चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल से सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों ने अनुशासन, मूल्य और उत्कृष्टता की गहरी नींव डाली है और उनका काम हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। डॉ जया चौहान ने कहा कि जो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य और सुखद जीवन की कामना करती हूं और स्कूल के एकेडमिक सेशन 2025-26 में जिन शिक्षकों का शत-प्रतिशत अटेंडेंस रहा है उनकी प्रशंसा करती हूं। वे हमेशा की तरह एक्सीलेंस हासिल करने के लिए काम करते रहें। इस अवसर पर स्कूल में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

