मोरहाबादी मैदान में टहलते समय ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मोराबादी मैदान में टहल रहे एक ड्राइवर की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर सुबह मोराबादी ग्राउंड में टहल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले चार दिनों से मोराबादी में ही रह रहा था। हालांकि उसकी पहचान और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में मोराबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मोराबादी मैदान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।