Homeझारखंडपेपर लीक मामले की SIT का नेतृत्व करेंगे DSP संजीव कुमार बेसरा,...

पेपर लीक मामले की SIT का नेतृत्व करेंगे DSP संजीव कुमार बेसरा, 4 इंस्पेक्टर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

SIT Paper Leak Case: झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (Jharkhand General Graduate, Qualified Combined Competitive Examination-2023) प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार द्वारा पुनः SIT का गठन किया गया है।

इस कार्य के लिए संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स (Ranchi Special Task Force) का नेतृत्व करेंगे। SIT में चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा जारी कर दिया गया।

जिला से अन्यत्र स्थानान्तरण रूटीन प्रक्रिया के तहत हो गया

झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, 28 जनवरी को निर्धारित था लेकिन परीक्षा संचालन के पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था।

इस घटना के उपरांत तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था लेकिन कांड के अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची का इस जिला से अन्यत्र स्थानान्तरण रूटीन प्रक्रिया के तहत हो गया है।

संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची को इस कांड के अग्रतर अनुसंधान के लिए अनुसंधानकर्ता के रूप में नामित किया गया है। SIT को उपरोक्त प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

नामकुम थाना में दर्ज है मामला

इस संदर्भ में नामकुम थाना कांड संख्या 45/24, दिनांक 29 जनवरी को IPC की धारा- 467/ 468/420/120बी., 66 I.T. एक्ट एवं 12 झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण) अधिनियम 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...