हाइवा को ओवरटेक करने के चक्कर में 3 बाइक भिड़ीं, दो युवकों की गई जान और…

मृतक बाइक सवारों की पहचान थाना क्षेत्र के कड़बिंधा गांव निवासी राजेन्द्र गिरी (35) एवं साहिबगंज जिले के बोरियो निवासी करण सिंह (30) के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Accident:  हाइवा को ओवरटेक करने के प्रयास में तीन बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत (Death) हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

दुर्घटना (Accident) जिले के रामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ-गुहियाजोरी मुख्य पथ पर ठाड़ीहाट मोड़ के समीप हुई।

मृतक बाइक सवारों की पहचान थाना क्षेत्र के कड़बिंधा गांव निवासी राजेन्द्र गिरी (35) एवं साहिबगंज जिले के बोरियो निवासी करण सिंह (30) के रूप में हुई है।

एक घायल की पहचान नहीं हो सकी

घायलों में थाना क्षेत्र के कड़बिंधा निवासी ब्रजेश गिरी, ढोलपाथर निवासी किशन राय, CHC, रामगढ में पदस्थापित बिहार के बेगूसराय निवासी चिकित्सक अभिषेक राय एवं जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरुआ निवासी प्रदीप कुमार मंडल हैं। एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय (Arvind Kumar Rai) ने बताया कि तीन बाइक पर कुल सात लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

Share This Article