Homeझारखंड…और क्रेन ने अचानक एक साथ कई वाहनों में मार दी ठोकर,...

…और क्रेन ने अचानक एक साथ कई वाहनों में मार दी ठोकर, स्थानीय लोगों ने जमकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Accident: मुफस्सिल थाना क्षेत्र दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर गुरुवार को महुआडंगाल के पास एक क्रेन ने एक साथ कई वाहनों में ठोकर (Accident) मार दी। धक्का लगने से चार लोग जख्मी हो गए है।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने क्रेन चालक की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की पिटाई से चालक अधमरा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार क्रेन रांची से दुमका की ओर आ रही थी। क्रेन का चालक नशे में धुत था। वह बिहार के सिवान जिला का निवासी है। नशे में धुत रहने की वजह से उसने पहले एक ट्रैक्टर में धक्का मारा।

ट्रैक्टर सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक राकेश मुर्मू एवं सनथ सोरेन गंभीर रुप से जख्मी हो गए। क्रेन ने ट्रैक्टर में धक्का मारने के बाद गोपी बस,एक कार,एक ऑटो एवं एक टोटो में भी धक्का मार दिया।

हल्की जख्मी वालों को इलाज के बाद रिलीज कर दिया गया

ट्रैक्टर,कार व ऑटो (Tractor, Car and Auto) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में सवार एक यात्री भीम रजक गंभीर रुप से जख्मी है। भीम रजक का कहना है कि वह दुमका से मजदूरी कर वापस जामा के बीचकोड़ा अपना घर गोपी बस से लौट रहा था कि क्रेन के झटका से वह जख्मी हो गया है।

वह खिड़की के पास बैठा हुआ था। उसके सिर पर चोटे लगी है। घायल राकेश मुर्मू एवं सनथ सोरेन जामा के अगोईयां गांव का रहने वाला है। इस घटना के बाद मुख्य पथ पर जाम लग गई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुनः यातायात बहाल करने में लगी हुई है। इधर,स्थानीय लोगों की पिटाई से चालक संजीत कुमार सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज PJMCH  में चल रहा है। हल्की जख्मी वालों को इलाज के बाद रिलीज कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...