Latest Newsझारखंडदुमका पुलिस ने यहां अगले आदेश तक के लिए एक मकान को...

दुमका पुलिस ने यहां अगले आदेश तक के लिए एक मकान को कर दिया सील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: एक ही मकान पर दो महिलाओं के कब्जे के बीच अशांति भंग की आशंका को भांपते हुए शनिवार को सीओ ने पुलिस की मौजूदगी में खूंटाबांध स्थित निजी आवास को अगले आदेश तक सील कर दिया।

सीओ यामुन रविदास ने बताया कि पवन गुप्ता की पत्नी प्रीति कुमारी ने एसडीओ के न्यायालय में आवेदन दिया था कि उनकी जमीन को दूसरी महिला ने कब्जा कर बेच दिया है।

वहीं दूसरे पक्ष की नीलू कुमारी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि प्रीति ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया और वह उसमें रहने लगी है।

दस्तावेज की जांच के बाद यह सामने आया कि किसी ने नीलू को जमीन बेची थी। इसका मुटेशन भी हुआ। वहीं प्रीति का कहना था कि जमीन संयुक्त दखलदार के रूप में है।

इसमें उसकी भी हिस्सेदारी है। हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव है और कभी भी कुछ हो सकता है। मामला अदालत में विचाराधीन है।

जब तक अदालत का फैसला नहीं आता है, तब तक के लिए आवास को सील कर दिया गया है। बताया कि घर के अंदर रखे सारे सामान की सूची बनाकर दोनों महिलाओं को दे दी गई है।

बताया कि अब अदालत के आदेश के बिना कोई भी पक्ष पुराने आवास पर अपना दावा नहीं कर सकता है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...