Homeझारखंडझारखंड : तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 35 घायल

झारखंड : तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 35 घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ-दुधानी के बीच एनएच-114 ए पर बिहार के यात्रियों से भरी बस पलट गई।

इसमें बस में सवार कुल 35 यात्री घायल हाे गए। गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात की है।

बताया जाता है कि सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के अस्थमा गांव के रहने वाले हैं। यह बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर लौट रहे थे।

लंबे समय से वाहन चलाने के कारण ड्राइवर थक गया था। बस वापस लेकर लौटने के दौरान उसको झपकी आ गई और वाहन का एक चक्का गड्ढे में चला गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसके बाद कुछ यात्री खुद बाहर निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

बाद में लोगों ने स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को मामले की सूचना दी। मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को दुर्घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नौ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मंगलवार सुबह घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

मौके पर जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा, उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह भी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...