दुमका पुलिस लाईन मैदान में IG ने किया परेड का निरीक्षण

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IG Conducted Parade: दुमका पुलिस लाईन (Dumka Police Line) मैदान में मंगलवार को पुलिस विभाग के कार्यो का वार्षिक समीक्षा हुई। समीक्षा दुमका प्रक्षेत्र के IG क्रांति कुमार गड़ीदेश (IG Kranti Kumar Gadidesh) ने किया।

इस अवसर पर IG ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण में सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर सार्जेट मेजर रमेश कुमार मंडल के नेतृत्व में जवानों ने दी। परेड निरीक्षण (Parade inspection) के बाद कार्यालय पहुंच IG सभी शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

कमियां दूर करने का दिया गया निर्देश 

इस दौरान त्रुटिपूर्ण कार्यो में सुधार और बेहतर कार्य के तरीके बताये, जिससे रिकॉर्ड संरक्षित रह सके। इस अवसर पर IG ने कहा कि दुमका जिला का पुलिस लाईन और SP कार्यालय का वार्षिक समीक्षा कार्य है। पुलिस लाईन में जवानों का परेड निरीक्षण किया गया है। उसके बाद कार्यालयों के रिकार्ड खंगाला गया।

जहां-जहां कमियां रही है, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। बेहतर पुलिसिंग के लिए जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियो को अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रिकॉर्डस अपडेट होते है और कार्य सुचारू रूप से संपादित होते है। इस अवसर पर SP पितांबर सिंह खेरवार, DSP विजय कुमार महतो एवं इक्कुड़ डुंगडुंग, प्रशिक्षु DSP अमित कुमार रविदास, प्रशिक्षु IPS डॉ सैयद मुस्तफा हासमी शामिल थे।

Share This Article