Latest NewsUncategorizedराजधानी दिल्ली की सड़को पर दौड़ेगी E-Auto

राजधानी दिल्ली की सड़को पर दौड़ेगी E-Auto

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सड़को पर जल्द ही इलेक्ट्रिक-ऑटो (ई-ऑटो) दौड़ते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। शुरुआत में कुल 4261 ई-ऑटो के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया।

इच्छुक व्यक्ति एक नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 30 हजार का इंसेंटिव दिया जा रहा है साथ ही लोन में पांच परसेंट की छूट भी मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, कुल 4261 इलेक्ट्रिक ऑटो में 33 फीसदी संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। यानी कुल 1406 ऑटो महिला आवेदकों के नाम से रजिस्टर हो सकेंगे।

अन्य सभी के लिए कोई भी व्यक्ति जिसके पास लाइट मोटर व्हीकल का वैलिड लाइसेंस है वो इसके लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदकों की असल संख्या के लिए ड्रा होगा। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए (पीएसवी) यानि पब्लिक सर्विस व्हीकल की जरूरत नहीं होगी। हालांकि सफल आवेदकों को ड्रॉ के 45 दिनों के भीतर यह दिखाना होगा।

दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 30 हजार का इंसेंटिव दिया जा रहा है। साथ ही लोन पर पांच प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक और कदम माना जा रहा है।

बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास दिल्ली का आधार कार्ड है वह इसके लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए एक इलेक्ट्रिक ऑटो मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। यह मेला सराय काले खां और लोनी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर पर लगेगा।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...