जम्मू कश्मीर के डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 दर्ज

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं.

भूकंप का केंद्र डोडा जिले में 33.08 उत्तरी अक्षांश और 76.17 पूर्वी देशांतर पर स्थित था. वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके स्थानीय स्तर पर स्पष्ट रूप से महसूस किए गए.

हाल ही में बंगाल में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले 27 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली समेत कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और स्कूलों से बाहर निकल आए थे. उस भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश सीमा के पास ताकी क्षेत्र से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था और इसकी गहराई करीब 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई थी.

Share This Article