HomeUncategorizedखाली पेट इस तरह थोड़ा-थोड़ा खाएं लहसुन, मोटापा हो जाएगा छूमंतर, जानें...

खाली पेट इस तरह थोड़ा-थोड़ा खाएं लहसुन, मोटापा हो जाएगा छूमंतर, जानें लहसुन के फायदे

spot_img

Home Remedies: शहद (Honey) और लहसुन (Garlic) ऐसा चीज है जो हर किसी के किचन में उपलब्ध होता है। इन दोनों के फायदों से हर कोई परिचित है।

शहद और लहसुन को एक साथ खाने पर कई समस्याएं दूर की जा सकती है। क्योंकि शहद और लहसुन के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कई बीमारियों में राहत दिलाते हैं।

आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे…

Eat garlic on an empty stomach, obesity will go away

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं लहसुन की 2-4 कलियां

जो लोग अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं उन्हें बता दें कि यदि आप नियमित रूप से शहद और लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे मोटापे से छुटकारा मिल सकता है।

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2-4 कलियां चबाकर ऊपर से नींबू पानी पीना भी फायदेमंद है। इससे वजन कम करने की प्रक्रिया दोगुनी हो जाएगी। साथ ही शरीर में रक्त का प्रवाह भी सही तरीके से होगा।

रोज शहद और लहसुन का सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह गले में खराश गले की सूजन को दूर करने में भी उपयोगी है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करने में उपयोगी है।

Eat garlic on an empty stomach, obesity will go away
एक चम्मच शहद और लहसुन का सेवन दिल की धमनियों में जमी फैट को दूर कर सकता है। आम शब्दों में कहा जाए तो ये दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

डायरिया की समस्या को दूर करने में शहह में डूबा हुआ लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है। यदि शहद और लहसुन का सेवन किया जाए तो दांतों को भी मजबूती मिल सकती है। फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में भी शहद और लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है।

लहसुन के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

3- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको रोजाना लहसुन का सेवन करना चाहिए, क्योंकि लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

4- लहसुन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

5- सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर भी लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-वायरल और एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है।

6- लहुसन का सेवन कैंसर (Cancer) के खतरे को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

7- जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की शिकायत होने पर लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

8- लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से काफी हद तक बच सकते हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। NEWS AROMA इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े: WhatsApp अपने यूजर्स की स्टोर कर रहा जानकरी, इन स्टेप्स में ऐसे देखें पूरी Report

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...